देर रात चला वाहन चेकिंग अभियान, 455 वाहनों का चालान
बस्ती, मई 25 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिलेभर में एसपी डॉ. यशवीर सिंह की निर्देश पर शनिवार की देर रात वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का मकसद सड़क हादसों की रोकथाम के लिए यातायात नियमों का सख्ती के साथ पालन कराना रहा। इस दौरान खासतौर से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की चेकिंग की गई। साथ ही ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर भी कार्रवाई हुई। यातायात नियमों के उल्लंघन में कुल 455 वाहनों पर तीन लाख 87 हजार 500 रुपये का जुर्माना (चालान) लगाया गया। एसपी ने बताया कि यह अभियान प्रत्येक शनिवार और रविवार को चलाया जाएगा। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- हाइवे पर चेकिंग के दौरान नशे में मिले 19 वाहन चालक गौरतलब है कि एडीजी यातायात स्तर से लगातार सड़क हादसों में कमी लाने के लिए जरूरी दिशा-निर्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.