देर रात घर से बुलाकर दोस्तों ने युवक को गोली मार उतारा मौत के घाट, पटना में सनसनीखेज वारदात
पटना, मई 8 -- Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोठिया गांव में एक 19 वर्षीय युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान हर्ष कुमार के रूप में हुई है। इस खौफनाक हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप किसी और पर नहीं, बल्कि हर्ष के ही दोस्तों पर लगा है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और मृतक के परिवार में चीख-पुकार मची हुई है।देर रात घर से बाहर बुलाया और दाग दी गोलियां मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी वारदात देर रात की है। मृतक के परिजनों का कहना है कि रात के वक्त हर्ष के दो-तीन दोस्त उसके घर पर आए थे। उन्होंने हर्ष को बातचीत करने के बहाने से घर के बाहर बुलाया। जैसे ही हर्ष अपने घर से बाहर निक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.