फरीदाबाद, जनवरी 2 -- नूंह। जिले के पुन्हाना उपमंडल के गांव सिरोली में आधी रात लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने घर में सो रही महिला को निशाना बनाया। बदमाश जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक नूंह जिले के पुन्हाना उपमंडल क्षेत्र के एक गांव में आधी रात अज्ञात बदमाशों ने एक घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने चारपाई पर सो रही हसीना नाम की महिला को दबोच लिया और उसे बोलने का मौका नहीं दिया। महिला के गले से करीब दो तोले की सोने की हसली और कानों से सोने की बालियां छीन ली गईं। इसके अलावा बदमाशों ने कुर्ते की जेब से 15 हजार रुपये नकद भी निकाल लिए। पीड़िता ने बताया कि बदमाशों ने उसके मुंह और गले को दबा दिया था, जिस कारण वह शोर नहीं मचा सकी। बदमाशों के चेहरे ढके हुए थे और वे पूरी तैयारी के साथ आए थे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.