आगरा, जनवरी 30 -- थाना क्षेत्र में गंजडुंडवारा मार्ग बीती देर रात ईंट भट्ठा के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरी जानकारी ली। गनीमत रही कि दुर्घटना में कार को नुकसान हुआ है, जबकि चालक को हल्की चोट आईं हैं। पुलिस के मुताबिक बुधवार की मध्य रात्रि बाद गंजडुंडवारा रोड पर ईंट भट्ठा के समीप कार के अनियंत्रित होकर पलटने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही थाना में तैनात एसआई पीतम सिंह मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। जबकि कार चालक भी चुटैल था। कार चालक ने अपना नाम अजीत पुत्र श्यामपाल निवासी भरकौली थाना नवाबगंज, जिला फर्रुखाबाद बताया। उसने पुलिस को जानकारी दी कि वह नोएडा से कार चलाकर अपने घर की ओर आ रहा था। ईंट भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.