देर रात कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
शामली, अगस्त 19 -- कस्बा बनत स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का अधिकारियों ने देर रात निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय में छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही शैक्षिक एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली और व्यवस्थाओं को परखा। निरीक्षण में जिला युवा कल्याण अधिकारी प्राची पवांर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी प्रियांशी चौधरी तथा जिला समन्वयक बालिका शिक्षा सुशील कुमार रहे। अधिकारियों ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए छात्राओं की पढ़ाई, रहने, भोजन, सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान अधिकारियों ने छात्राओं से सीधे संवाद कर शैक्षिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से बातचीत की। यह भी पढ़ें- एसडीएम ने किया कस्तूरब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.