भागलपुर, अप्रैल 19 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता शुक्रवार की देर रात ढाई बजे विक्रमशिला पुल पर वाहनों के ओवरटेक करने से जाम लग गया। उसका असर शनिवार की सुबह तक रहा। शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे तक पुल पर ट्रैफिक को वन-वे कर वाहनों को निकाला गया। भागलपुर और नवगछिया टीओपी पुलिस पुल से वाहनों को निकालने में लग गई। विक्रमशिला टीओपी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया शनिवार की सुबह 11 बजे से परिचालन पूरी तरह से सामान्य हो गया। उनका कहना है कि शादी शुरू होने की वजह से चार पहिया वाहनों की संख्या बढ़ी है। उन्हीं वाहनों के ओवरटेक करने की वजह से जाम लग गया था। यह भी पढ़ें- सड़कों पर बढ़ रहा वाहनों का दबाव, जाम की समस्या हो रही विकराल हालांकि ट्रैफिक को वन-वे कर वाहनों को निकाला जाता रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...