देर रात एसपी ने सदर थाना और सार्वजिनक स्थलों का लिया जायजा
लोहरदगा, मई 20 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने मंगलवार देर रात सदर थाना का औचक निरीक्षण करते हुए थाना परिसर, अभिलेखों और रात्रि ड्यूटी व्यवस्था का निरीक्षण किया। अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी की इस पहल की लोग सराहना कर रहे हैं। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए रात्रि गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। सदर थाना निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने शहर के विभिन्न होटलों और प्रमुख स्थानों का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान होटल संचालकों से आगंतुकों का पूरा विवरण दर्ज करने, पहचान पत्र की जांच करने तथा सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने को कहा। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दी जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.