बिजनौर, जून 5 -- थाना क्षेत्र हीमपुर दीपा के गांवों में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार रात करीब 12:30 बजे गांव झाल में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक गुलदार आबादी के बीच घुस आया।

गुलदार का हमला प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के रहने वाले विद्युत कर्मचारी कमल का घर छाछरी वाले रास्ते पर स्थित है। घर के आंगन के पास बछिया बंधी हुई थी। रात के सन्नाटे का फायदा उठाकर गुलदार ने घर में धावा बोल दिया और गाय की बछिया को अपने जबड़े में दबोचकर भागने लगा।

ग्रामीणों की प्रतिक्रिया शोर सुनकर दौड़े ग्रामीण बछिया की आवाज और निकट ही बंधे अन्य पशुओं के शोर मचाने पर कमल और उनके परिवार की आंख खुल गई। गुलदार को देखकर उन्होंने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आस-पास के ग्रामीण भी लाठी-डंडे लेकर मौके पर दौड़ पड़े।

ग्रामीणों की म...