गया, जून 19 -- मौसम का मिजाज बेहद तल्ख रह रहा है। उमस वाली भीषण गर्मी से लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। बुधवार की देर रात गया जी शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में गरज व तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। लेकिन, गुरुवार की सुबह से फिर तीखी धूप निकल गयी। नमी बढ़ जाने के कारण उमस का असर बढ़ गया। दिनभर भीषण गर्मी से जनजीवन बेहद हलकान रहा। रात बारिश के बाद भी मौसम या तापमान में कोई अंतर नहीं आया। लगातार तीसरे दिन गुरुवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक यानी 40 डिग्री के पार रहा। न्यूनतम तापमान में तो तीन डिग्री की वृद्धि हो गयी। गुरुवार को अधिकतम 40.6 व न्यूनतम 29.6 डिग्री रहा। नमी सुबह में 54 तो शाम तक 43 फीसदी बनी रही। बुधवार को अधिकतम 40.7 व मंगलवार को 40.6 डिग्री रहा था। इस माह की बुधवार की रात सबसे गर्म रही। इस माह पहली बार न्यनूतम...