मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। तिरहुत के प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह शनिवार की देर रात अचानक अहियापुर थाना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कर्तव्य में लापरवाही एवं सरकारी प्रोटोकॉल के प्रतिकूल आचरण करने के कारण तीन पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर करने का निर्देश एसएसपी को दिया। इस दौरान आयुक्त ने थाना क्षेत्र में सक्रिय भू-माफिया व भूमि विवादों के मामले में हुई कार्रवाई की समीक्षा की। साथ ही इन मामलों में जल्द सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया।आयुक्त जब थाना पहुंचे तब दारोगा जयप्रकाश और थाना मैनेजर सिपाही चंदन कुमार सादे लिबास में ड्यूटी कर रहे थे। थाना पहुंचे ही आयुक्त ने दारोगा प्रमोद कुमार से पूछा कि थानेदार कहां हैं। इस पर उन्होंने बताया कि वह क्षेत्र भ्रमण पर निकले हैं। आयुक्त ने तत्का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.