पलामू, मई 31 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर मेदिनीनगर में शनिवार को देर रात में सड़क किनारे अड्डाबाजी और शराबखोरी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। मेदिनीनगर शहर थाना की पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर करीब 30 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और सभी लोगों से बांड भरवाकर भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की सख्त चेतावनी देते हुए उन्हें छोड़ दिया। शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि साहित्य समाज चौक, सादिक चौक, हाउसिंग कॉलोनी, नदी किनारा, बस स्टैंड, रेड़मा चौक, बाईपास रोड समेत आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान कई लोग देर रात तक सड़क किनारे समूह बनाकर बैठे मिले। कुछ लोग वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर शराब का सेवन कर रहे थे। पुलिस ने ऐसे सभी लोगों को...