फिरोजाबाद, अप्रैल 3 -- फिरोजाबाद। आरएमएस बिलिंग प्रणाली पर मेंटेनेंस एवं कान्फिगरेशन के चलते शुक्रवार को देर रात गए विद्युत विभाग की ऑनलाइन बिलिंग के कार्य स्थगित कर दिए गए। इसके चलते उपभोक्ताओं को बिलों के भुगतान, स्मार्ट मीटर रिचार्ज को लेकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शनिवार को शाम तक बिलिंग प्रणाली पर ब्रेक लगा रहेगा। अधीक्षण अभियंता अरविंद सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर आरएमएस बिलिंग प्रणाली पर मेंटेनेंस का कार्य होने के कारण रात्रि लगभग 10‌ बजे बिलिंग प्रणाली का कार्य बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि इसके चलते बिलिंग प्रणाली ऑनलाइन उपभोक्ता पोर्टल एवं यूपीपीसीएल कंज्यूमर ऐप पर उपलब्ध ऑनलाइन सेवाएं जैसे बिल भुगतान, स्मार्ट मीटर रिचार्ज, बिल जेनरेशन के अलावा भार वृद्धि जैसे महत्वपूर्ण कार्य बाधित रहेंगे। उन्होंने बताया कि शनि...