आगरा, अप्रैल 24 -- कस्बा के एटा रोड इलाके में बुधवार की देर रात अचानक एक सूखा पेड़ टूटकर विद्युत पोल पर जा गिरा। जिससे रात्रि दस बजे ही विभाग ने आपूर्ति बाधित कर दी। गनीमत रही कि दुर्घटना रात में हुई, अन्यथा कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। बता दें कि एटा रोड कस्बा का सबसे व्यस्त रहने वाला मार्ग है। इस पर वाहनों का आवागमन बना ही रहता है। स्थानीय लोगों की मानें तो रेलवे फाटक और एक पैलेस के निकट सूखा नीम का पेड़ खड़ा हुआ था। रात्रि करीब दस बजे अचानक यह पेड़ टूटकर पास में ही खड़े बिजली के पोल पर जा गिरा। जिससे पोल धराशायी हो गया और विद्युत तार भी अस्त व्यस्त हो गए। जानकारी मिलते ही विभाग ने आपूर्ति को बाधित कर दिया। रातभर कस्बा के कई मोहल्लों में आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही। गर्मी के मौसम में अचानक आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशानहाल दिखाई दिए। ...