देरी से पहुंचा मानसून पकड़ने लगा रफ्तार, देहरादून समेत 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
देहरादून, जून 5 -- Uttarakhand Weather: तीन दिन की देरी से उत्तराखंड पहुंचा मानसून अब रफ्तार पकड़ने लगा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को देहरादून समेत सात जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक, ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के सात जिलों में शुक्रवार को आंधी और बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। वहीं देहरादून में गुरुवार शाम को झमाझम बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि शुक्रवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चम्पावत में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है। यह भी पढ़ें- अग्निवीर योजना खत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.