देय भत्तों के भुगतान में देरी पर रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
फरीदाबाद, मई 29 -- पलवल, अजित कुमार। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने कर्मचारियों के लंबित भत्तों के भुगतान में देरी के विरोध में शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन महाप्रबंधक को सौंपा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि समय पर भुगतान नहीं किया गया तो पांच जून से प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेताओं सत्येन पाल, राजेश चौहान, सोनू देशवाल ने कहा कि चालक, परिचालक और अन्य कर्मचारियों द्वारा विपरीत परिस्थितियों में ईमानदारी से सेवाएं देते है। इसके बावजूद उनके देय भत्तों का भुगतान समय पर नहीं किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों को कई बार मौखिक और लिखित रूप से अवगत कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।नेताओं ने बताया कि पलवल डिपो का रात्रि ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.