महाराजगंज, मार्च 27 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलंब समिति की बैठक एमएलसी-सभापति डॉ. रतनपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान विभिन्न योजनाओं, निर्माण कार्यों में कार्मिकों के पदोन्नति, एसीपी सहित पेंशन भुगतान एवं अन्य देयताओं में विलंब आदि की समीक्षा की गई। सभापति ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मृत एवं सेवानिवृत्त कार्मिकों के देयकों के भुगतान और मृतक आश्रित नियोजन में विभाग त्वरित कार्यवाही कर प्रक्रिया को पूर्ण कर भुगतान व नियुक्ति को सुनिश्चित करें।बैठक में जनवरी 2022 से दिसम्बर 2025 के मध्य विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्ति हुए कार्मिकों के पेंशन, ग्रेच्युटी व अन्य देयकों के लंबित प्रकरणों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गयी। साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत निर्माण...