देबूजीत सिंह ने क्वालीफाई की फीफा कैटेगरी-1 फिटनेस टाइमिंग
कानपुर, जुलाई 5 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय फुटबाल रेफरी देबूजीत सिंह यादव ने आल इंडिया फुटबाल फेडरेशन (एआईएफएफ) के वार्षिक राष्ट्रीय रेफरी फिटनेस टेस्ट में फीफा कैटेगरी-1 फिटनेस टाइमिंग सफलतापूर्वक पास कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। ग्वालियर स्थित लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई) में आयोजित इस टेस्ट में उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सभी फिटनेस मापदंड पूरे किए। उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के महासचिव मोहम्मद शाहिद ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और इसे प्रदेश के रेफरियों के लिए प्रेरणादायक बताया। वहीं जिला फुटबाल संघ के अजीत सिंह, मनोज चतुर्वेदी, अमित नारंग, आसिफ इकबाल, बलविंदर सिंह, डेंजेल डिक्रूज, शरद जायसवाल और शैलेंद्र रावत ने भी देबूजीत को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.