मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- मुजजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सूतापट्टी श्री श्याम मंदिर के प्रांगण में रविवार को चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर बाबा श्याम का फूलों से महाशृंगार किया गया। इस अवसर पर श्री श्याम महिला मंडल की 51 सदस्यों ने राधा बंका की अगुवाई में मंगल पाठ किया। रात्रि में श्याम मंदिर परिवार के सदस्यों ने भजन कार्यक्रम किया। शुभारंभ में गणेश वंदना, गुरु वंदना के साथ-साथ श्याम बाबा के भजनों से किया। इसके बाद मुख्य कार्यक्रम में भजन की शुरुआत सोहन अग्रवाल ने किया। उसके बाद अलवर राजस्थान से आये भजन गायक आशीष शर्मा ने अपने सुमधुर भजनों झद्धालुओं को भाव-विभोर किया। उन्होंने 'देना दीजिए जन्म-जन्म का साथ...' भजन गाकर श्रद्धालुओं को झुमा दिया। उसके बाद 'म्हां पर जब भी कोई मुसीबत आवन लागा, आइयां बैठो है जाइयां भक्ता को जवाई लागा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.