देघाट में फेक आईडी बनाकर डेढ लाख की ठगी
अल्मोड़ा, जून 23 -- अल्मोड़ा। थाना देघाट क्षेत्र में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस मुताबिक देघाट अस्पताल के पास रहने वाले खलील अहमद नामक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी है। पीड़ित ने बताया कि बीते रविवार को करीब 12 बजे एक अज्ञात मोबाइल नंबर से उसके पास फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को खलील का भतीजा सानू बताया और कहा कि उसे अपने वीजा की तारीख बढ़वानी है। शातिर ठग ने सानू के नाम की फेक प्रोफाइल आईडी का इस्तेमाल कर पीड़ित को पूरी तरह अपने झांसे में ले लिया। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित के मोबाइल पर पैसे ट्रांसफर करने के लिए एक क्यूआर स्कैनर भेजा। भतीजे की मदद समझकर खलील ने स्कैनर के माध्यम से अपने बैंक ऑफ बड़ौदा और एसबीआई खातों से अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर कुल 148000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इधर, देघाट थाने के एसआई गंगा राम सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.