अल्मोड़ा, मार्च 26 -- स्याल्दे। सुप्रसिद्ध देघाट चैत्राष्टमी मेले में गुरुवार को बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने देवी मां की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। वहीं, भक्तों और बच्चों ने मनोरंजन साधनों का खूब मजा लिया। सुबह से ही देवी मंदिर में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। मां देवी भगवती का मंदिर कुमाऊं और गढ़वाल के लोगों के लिए आस्था केंद्र माना जाता है। इसके चलते यहां दोनों मंडलों के लोग पहुंचे। लोगों मां की पूजा अर्चना की। वहीं, भक्तों का अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। देर शाम तक भक्त लाइन में लगे रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...