नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- रजपुरा (संभल )। पत्नी की हत्या के आरोपी दुर्गेश की सनक का एक और हैरान करने वाला पहलू सामने आया है। वारदात को अंजाम देने से ठीक पहले आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्टेटस लगाया था, जो अब पुलिस के की जांच में नया मोड़ ला दिया है। शुरुआत में जिस विवाद को महज 'खाना देरी से बनने' का नतीजा माना जा रहा था, सोशल मीडिया पर लगा यह स्टेटस उसे गहरी साजिश की ओर मोड़ रहा है। इस पोस्ट को देखकर पुलिस और स्थानीय लोगों का मानना है कि आरोपी के दिमाग में हत्या की योजना पहले से ही चल रही थी। पुलिस जांच में पता चला है कि दुर्गेश 'डीके दक्ष' के नाम से इंस्टाग्राम आईडी चलाता है। उसने अपनी पत्नी ज्योति के साथ ली गई एक सेल्फी पोस्ट की थी। इस फोटो के साथ उसने बैकग्राउंड में एक गाना लगाया और कैप्शन में लिखा था। भाई पता नहीं लोग इन्हें कैसे मार...