देखो, मौत हो गई हमारी.इंस्टा पर स्टेटस लगा फंदे से झूला नाबालिग जोड़ा, ये था कारण
संवाददाता, सितम्बर 26 -- यूपी के हरदोई में इंस्टाग्राम पर खुदकुशी का स्टेटस लगाकर नाबालिग प्रेमी युगल ने एक ही रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह बाग में प्रेमी युगल के शव लटके देख सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी लगते ही एडीशनल एसपी सुबोध गौतम मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कराई। किशोरी की मां ने गुरुवार शाम को ही गांव के ही एक किशोर पर बेटी को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बताया कि अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोर और 14 वर्षीय किशोरी के बीच कुछ समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। यह बात कुछ दिन पहले ही घर वालों का पता चल गई थी। दोनों शादी करना चाहते थे पर अलग-अलग बिरादरी का होना रोड़ा बन गया। गुरुवार को दोनों मौका पाकर घर से निकल गए। किशोरी की मां ने शाम को ही किशोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.