नई दिल्ली, जनवरी 31 -- ईशान किशन के बल्ले से शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवे टी20 में तूफानी शतक निकला। उन्होंने तिरुवनंतपुरम के मैदान पर 43 गेंदों में 6 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 103 रन जुटाए। यह उनका भारत के लिए सबसे छोटे फॉर्मेट में पहला शतक है। ईशान की पारी के दम पर भारत ने पांच विकेट के नुकसान पर 271 रन जुटाए। यह भारत का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में तीसरे सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं, टीम इंडिया ने T20I में न्यजीलैंड के खिलाफ पहली बार 250 प्लस का स्कोर बनाकर इतिहास रचा। भारत से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़े टोटल का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था। ऑस्ट्रेलिया ने 2018 में ऑक्लैंड में पांच विकेट पर 245 रन बटोरे थे। बता दें कि भारत ने टी20 इंटरनेशनल में चौथी बार 250 प्लस रन बनाने का कारनामा अंजाम दिया है। भारत का इस फॉर्मेट में सबस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.