मुरादाबाद, जनवरी 9 -- मुरादाबाद/ठाकुरद्वारा । ठाकुरद्वारा तहसीलदार अपनी सरकारी गाड़ी खराब होने पर भाजपा का झंडा लगे एक निजी वाहन से खनन के डंपर चेक करने निकल पड़े। जिलाधिकारी से किसी ने इस मामले की शिकायत की तो उन्होंने इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए वेतन रोक दिया और एडीएम फाइनेंस को पूरे प्रकरण की जांच सौंप दी। इस मामले का वीडियो भी वायरल हो रहा है। तहसीलदार के इस कृत्य से सभी हतप्रभ हैं। बताया गया कि दो तीन दिन पहले तहसीलदार ठाकुरद्वारा प्रवीण कुमार की सरकार गाड़ी खराब हो गई थी। इसके बाद उन्होंने एक काली रंग की स्कार्पियो का इस्तेमाल किया जिस पर भाजपा का झंडा लगा था। इसी वाहन से वह नो एंट्री में घुसे दो डंपरों के पीछे दौड़े और चेकिंग कर डंपर सीज कर दिए। इस दौरान उनकी खनन सामग्री ले जाने वालों से भिड़ंत भी हुई। इस कार्रवाई को वाहन में पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.