मुरादाबाद, फरवरी 25 -- मुरादाबाद। अर्बन सीलिंग में जा रही जमीन पर कृषि कार्य दर्शा कर छूट का लाभ ले लिया गया। प्रशासनिक जांच में उक्त जमीन पर कृषि कार्य होता नहीं मिला। यहां प्लाटिंग मिली। ऐसे में जिलाधिकारी ने जमीन वापस सीलिंग में दर्ज करने के लिए निदेशक सीलिंग लखनऊ को पत्र भेजा है। मामला लाइनपार ढक्का क्षेत्र का है। रिपोर्ट के अनुसार विक्रम सिंह नाम के व्यक्ति ने कृषि कार्य के नाम पर सीलिंग से छूट लेकर नियमों का उल्लंघन किया। सीलिंग प्रभारी संगीता गौतम के अनुसार जब अर्बन सीलिंग आई तो धारा 20 के तहत गाटा संख्या 88, 93ब, 34 मि, 101, 112, 114, 191 अ, 191 ब और गाटा संख्या 213 कुल क्षेत्रफल 54594.24 वर्ग मीटर जमीन में सीलिंग से छूट ले ली गई। उक्त जमीन पर कृषि कार्य होता दर्शाया गया। अत: धारा 20 में इस जमीन को सीलिंग से मुक्त कर दिया। बाद में...