बलरामपुर, अप्रैल 1 -- हर्रैया सतघरवा, संवाददाता। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र में राप्ती मुख्य नहर के पिपरी गांव से लालनगर तक लगभग 20 किलोमीटर के दायरे में दोनों ओर आम, पीपल, पाकड़, बरगद, कदम व कंजी जैसे छायादार पौधे रोपे गए थे। उद्देश्य था कि राहगीरों और किसानों को गर्मी के मौसम में धूप से राहत मिल सके।लेकिन देखरेख के अभाव में अधिकांश पौधे सूख चुके हैं। पौधों की सुरक्षा के लिए लगाए गए ट्री गार्ड भी अब गायब हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार विभाग ने पौधों की देखभाल में लापरवाही बरती, जिससे सिंचाई के अभाव में पौधे नष्ट हो गए। वहीं कई पौधों को अराजक तत्वों ने भी नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों का कहना है कि इस पूरे क्षेत्र में पौधरोपण अभियान अब दम तोड़ चुका है। इस संबंध में सिंचाई विभाग गोंडा के अधिकारियों से पूछे जाने पर भी कोई संतो...