बिहारशरीफ, अगस्त 6 -- उपेक्षा का शिकार हो रहा मगध का ऐतिहासिक धरोहर फोटो: राजगीर मठ-राजगीर के प्राचीन मनियार मठ में जमा बारिश का पानी। राजगीर, निज संवाददाता। प्राचीन मगध साम्राज्य के प्रमुख धार्मिक केंद्र राजगीर का ऐतिहासिक मनiyar मठ आज प्रशासनिक उपेक्षा और उचित देखभाल के अभाव में धीरे-धीरे जीर्ण-शीर्ण होता जा रहा है। राजगीर-गया मुख्य मार्ग पर स्थित यह पुरातात्विक स्थल प्राचीन संस्कृति और गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है, लेकिन वर्तमान में इसकी कलाकृतियों और संरचनाओं का संरक्षण नहीं होना गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। देखभाल के अभाव में इसके अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। इस संरचना के ऊपर धूप, पानी से बचाव के लिए पूर्व में बना लोहे का शेड आंधी-पानी में क्षतिग्रस्त हो कर गिर गया है। वहीं, बारिश के पानी में यह पौराणिक संरचना निरन्तर डूबी ह...