नई दिल्ली, जुलाई 22 -- धर्मेंद्र प्रधान, भारत के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर मंगलवार को भी जमकर प्रदर्शन हुए। इसी बीच कांग्रेस के एक राज्यसभा सांसद का वीडियो वायरल हो गया। दरअसल, इसकी वजह है कि वह देखने में बिल्कुल प्रधान की तरह लगते हैं और सोशल मीडिया पर वह निशाने पर आ गए। सोमवार को CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी ने संसद के मार्ग पर प्रदर्शन किया था। वहीं, इसके बाद सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री आवास के बार विरोध के लिए जुटे थे। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शन के एक दिन बाद कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सैयद नासिर हुसैन सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। कई प्रोफाइल्स ने उन्हें शिक्षा मंत्री समझकर वीडियो पोस्ट किए थे। ऐसे ही एक वीडियो में नजर आ रहा है कि कांग्रेस नेता रे...