नई दिल्ली, जनवरी 25 -- JSW ग्रुप की नई ऑटो कंपनी JSW मोटर्स लिमिटेड अपने ऑपरेशन के पहले फेज के लिए बड़े प्लान बना रही है। कंपनी अगले 12 महीनों में दो कार लॉन्च करने का प्लान बना रही है। कंपनी इन कारों में 80% तक लोकल पार्ट्स इस्तेमाल करेगी। टॉप-डाउन स्ट्रैटेजी अपनाते हुए, JSW मोटर्स लिमिटेड अपने पहले मॉडल के तौर पर प्लग-इन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी वाली टोयोटा फॉर्च्यूनर की टक्कर की कार पेश करेगी। यह SUV चीनी ऑटो दिग्गज चेरी की जेटूर T2 प्लग-इन हाइब्रिड का रीबैज्ड वर्जन होगी। अलग नाम के अलावा, इसमें डिजाइन लेवल पर भी चेंजेस देखने को मिलेंगे। ये कार भारतीय बाजार में दिवाली 2026 तक आ जाएगी। वहीं, दूसरा मॉडल 2027 तक आएगा। JSW के मैनेजिंग डायरेक्टर, पार्थ जिंदल ने CNBC-TV18 इंडिया से कहा, "JSW अगस्त में लोकल असेंबली के साथ प्रोडक्शन शुरू करेगी। वही...