नई दिल्ली, अगस्त 11 -- Google Pixel 11 सीरीज का इंतजार अब बस खत्म होने वाला है। गूगल की नई पिक्सेल 11 सीरीज 12 अगस्त को 'Made by Google' इवेंट में लॉन्च होने के लिए तैयार है। इसके लॉन्च से पहले, Pixel 11 Pro XL की कथित 'हैंड्स-ऑन' तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। ऐसा लगता है कि इसमें जाना-पहचाना पिक्सेल डिजाइन है, साथ ही इसमें नई नोटिफिकेशन लाइट भी दी गई है। वहीं, एक रिटेल बॉक्स से इस कथित फोन के एक और कलर ऑप्शन का भी पता चला है। गूगल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में Pixel 11 Pro XL के दोनों शेड्स की झलक भी दिखाई है।Google Pixel 11 Pro XL की तस्वीरें लीक @PixelNewsHub ने सबसे पहले एक्स पर ये कथित 'हैंड्स-ऑन' तस्वीरें पोस्ट कीं। बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें कैरियर डेमो यूनिट्स की हैं, जो गूगल के आने वाले 'मेड बाय गूगल' इवेंट से पहल...