नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- iQOO का एक पॉपुलर स्मार्टफोन मॉडल अब दो नए कलर्स में आ रहा है। हम बात कर रहे हैं iQOO Neo 10 की। कंपनी अब इस फोन को दो नए कलर ऑप्शन्स में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने एक एक्स पोस्ट के जरिए iQOO Neo 10 के नए कलर वेरिएंट के आने की जानकारी दी है। इसे सबसे पहले मई 2025 में दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया था। यह स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 चिपसेट पर चलता है और इसमें 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में 50-मेगापिक्सेल का डुअल रियर कैमरा, 32-मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा और IP65 रेटेड बिल्ड है। चलिए एक नजर डालते हैं इसकी कीमत और खासियत पर...नए कलर में आ रहा iQOO Neo 10 स्मार्टफोन कंपनी ने एक्स पर बताया कि ब्रांड 30 अप्रैल को भारत में iQOO Neo 10 का एक नया Alpine White कलर वेरिएंट ल...