नई दिल्ली, जनवरी 8 -- Honor Magic 8 Pro Air Leak: ऑनर तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है। ऑनर ने Honor Magic 8 Pro को अक्टूबर 2025 में चीन में 7,200mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया था। अब, कंपनी ने कंफर्म किया है कि एक दूसरा स्मार्टफोन मैजिक 8 लाइनअप में शामिल होने वाला है। Honor Magic 8 Pro Air नाम का यह अपकमिंग स्मार्टफोन जनवरी के चौथे हफ्ते में चीन में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, टेक फर्म ने अभी तक फोन के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की घोषणा नहीं की है, लेकिन एक टिप्स्टर ने Honor Magic 8 Pro Air के कई रेंडर शेयर किए हैं, जिससे इसका डिजाइन, कलर और डाइमेंशन सामने आए हैं। इसे मैजिक 8 प्रो का थिन और लाइटवेट वेरिएंट भी बताया जा रहा है।19 जनवरी को आएगा Honor Magic 8 Pro Air फोन चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीबो पर एक पोस्ट मे...