देखते ही देखते गंगा में समा गया मंदिर, भागलपुर में हालात भयावह; दिल्ली की बैठक बीच में छोड़ बिहार लौटे डिप्टी CM
भागलपुर, सितम्बर 1 -- बिहार के भागलपुर जिले में गंगा नदी के रौद्र रूप से दहशत बनी हुई है। राघोपुर इलाके में भीषण कटाव हो रहा है। मंगलवार सुबह रिटायर्ड रेलवे लाइन पर स्थित दुर्गा मंदिर नदी में समा गया। नदी का कटाव रेलवे लाइन स्थित कुछ अन्य मंदिरों को भी जद में ले रहा है। देर शाम तक ये भी नदी में विलीन हो जाएंगे। बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और जल संसाधन विभाग के वरीय अधिकारी नई दिल्ली में आयोजित बैठक को बीच में ही छोड़कर पटना लौट गए। विभागीय सचिव शाम को भागलपुर पहुंचकर कटाव स्थल का दौरा भी करेंगे। डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने बताया कि भागलपुर जिले के राघोपुर इलाके में गंगा नदी में भीषण कटाव हो रहा है। कई जगहों पर कटाव से दबाव क्षेत्र बन गया है। विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और इंजीनियर मौके पर मौजूद हैं। कटाव रोकने का प्रयास जारी है। मगर ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.