दरभंगा, फरवरी 16 -- दरभंगा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर देकुली धाम स्थित मंदिर से शिव बारात निकाली गई जो पंडासराय की ओर से शहर में भ्रमण के लिए पहुंची। कार्यक्रम के अध्यक्ष देकुली निवासी अजीत झा ने बताया कि बारात लोहिया चौक, टावर चौक, चट्टी चौक, डरहार होते हुए देकुली धाम पहुंची। उन्होंने कहा कि पूरी रात भजन-कीर्तन व जाप करते हुए पर्व मनाया जाएगा। दर्जनों गाड़ियों पर बैंड-बाजे के साथ निकली शिव बारात के स्वागत के लिए सड़क के दोनों ओर जगह-जगह लोग स्टॉल लगाकर नि:शुल्क शरबत, लड्डू, प्रसाद आदि का वितरण करते रहे। लहेरियासराय टावर पर रोशन कुमार झा एवं सीताराम मिश्र ने बारात के स्वागत के लिए भव्य व्यवस्था की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.