सीतामढ़ी, नवम्बर 5 -- पिपराही। देकुली धाम स्थित भुवनेश्वर महादेव मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को भक्तो की भारी भीङ जुटेगी।मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा परिसर की साफ-सफाई कर इसे आकर्षक बनाया गया है।वहीं जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है। श्रद्धालु बागमती नदी के डुब्बा घाट से जलबोझी कर शिव लिंग पर अर्पित करते हैं।जलाभिषेक करने के लिए आसपास के भक्तों के अलावा दूर दराज के लोग भी पहुंचते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.