सीतामढ़ी, फरवरी 1 -- पिपराही। देकुलीधाम स्थित भुवनेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का मुख्यमंत्री द्वारा 19 जनवरी को उद्घाटन को लेकर बैरिकेडिंग कराया गया था। आगामी महाशिवरात्री के अवसर पर भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग को यथावत रखने का निर्देश दिया गया था। इसी बीच कमरौली निवासी तथा टेंट हाउस संचालक रघुवीर कुमार ने एसडीओ को आवेदन देकर बैरिकेडिंग तोड़कर गायब कर देने की जानकारी दी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीओ अविनाश कुणाल ने थानाध्यक्ष को इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। एसडीओ के निर्देश पर अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर की गई है। जिसमें मंदिर परिसर से सङक तथा निर्माणाधीन दुकान भवन के समीप का बैरिकेडिंग तोड़कर गायब करने का आरोप लगाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.