बिहारशरीफ, अप्रैल 16 -- फोटो : देकपुरा स्कूल : देकपुरा गांव में गुरुवार को नामांकन अभियान के तहत रैली निकालते बच्चे। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में विद्यालयों में नामांकन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। देकपुरा मध्य विद्यालय के बच्चों ने रैली निकाली। लोगों को प्रवेशोत्सव अभियान की जानकारी दी। प्राचार्य धर्मवीर प्रसाद ने बताया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना विद्यायल की पहली प्राथमिकता है। प्रवेशोत्सव में अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए लगतार अभियान चलाया जाएगा। (बिहारशरीफ से प्रदीप कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...