देउवा के नेतृत्व वाली ही असली नेपाली कांग्रेस
सीतामढ़ी, अक्टूबर 8 -- जनकपुरधाम। नेपाली कांग्रेस के नेता बिमलेंद्र निधि ने कहा कि शेर बहादुर देउवा के नेतृत्व वाली नेपाली कांग्रेस ही असली कांग्रेस है। उन्होंने आरोप लगाया कि विशेष महाधिवेशन के जरिए पार्टी को विभाजित करने का प्रयास किया जा रहा है। नेपाली कांग्रेस के दूसरे गुट की जनकपुरधाम म्युनिसिपल असेंबली को संबोधित करते हुए निधि ने कहा कि विशेष महाधिवेशन के आयोजन के बाद पार्टी व्यवहारिक रूप से दो हिस्सों में बंट गई है, लेकिन कानूनी प्रक्रिया अभी लंबित है। उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं से भ्रमित नहीं होने की अपील की।निधि ने गगन थापा, विश्वप्रकाश शर्मा समेत अन्य नेताओं पर पार्टी की निर्धारित प्रक्रिया पूरी किए बिना विशेष महाधिवेशन आयोजित करने का आरोप लगाया। उनके अनुसार विशेष महाधिवेशन बुलाने का निर्णय केंद्रीय कार्यसमिति को करना चाहिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.