बदायूं, अप्रैल 23 -- व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के तहत संचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवाओं को रोजगार के असीमित सरकारी एवं गैर सरकारी क्षेत्र में अवसर खुले हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद तमाम युवा सरकारी पदों पर आसीन हैं। राजकीय औद्योगिक सलारपुर से जुड़ी एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी बमनपुरा के रामचंद्र एवं रामरती के पुत्र पवन प्रताप की है। जिन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने दृढ़ निश्चय और मेहनत के बल पर सफलता हासिल की। पवन ने प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय में हुई। हाईस्कूल महात्मा गांधी इंटर कॉलेज उसावां, इंटरमीडिएट गंगादीन इंटर कॉलेज गूरा नवीगंज से उत्तीर्ण किया। वर्ष 2007 में राजकीय आईटीआई सलारपुर में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रवेश लिया और वर्ष ...