दृष्टि बाधित विद्यालय की छात्रा चंचल और सुमित्रा बनीं शिक्षक
गोरखपुर, सितम्बर 5 -- गोरखपुर। स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालिका इंटर कालेज, नार्मल कैम्पस से वर्ष 2017 में उत्तीर्ण छात्राएं विभिन्न विभागों में विभिन्न पदों पर चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन कर रही हैं। चंचल का चयन दिल्ली बोर्ड में टीजीटी विशेष शिक्षक के पद पर और सुमित्रा केवीएस में टीजीटी के पद पर चयनित हुई हैं। इसी तरह अम्बा, श्रीजी, प्रिया कसेरा, शकुन्तला आदि पूर्व में ही विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दे रही हैं। छात्राओं के इस उपलब्धि से स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालिका इंटर कालेज व दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग में हर्ष का माहौल है। प्रधानाचार्य जवाहर लाल ने इस विशेष उपलब्धि पर चयनित छात्राओं को बधाई दी और कहा कि यह छात्राओं के कठिन परिश्रम व शिक्षकों के कुशल शिक्षण व निर्देशन का सफल परिणाम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.