दृष्टि बाधित भाई का फर्जी आधार कार्ड बनवाकर जमीन हथियाई
इटावा औरैया, जुलाई 13 -- जसवन्तनगर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोकावली में दृष्टि बाधित दिव्यांग और बिना पढ़े-लिखे एक व्यक्ति के नाम फर्जी आधार कार्ड बनाकर उसके हिस्से की 1/4 जमीन बेंच दी गई। पीड़ित ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई और जमीन वापस कराने की मांग की है। कोकावली निवासी रामपाल सिंह ने प्रभारी निरीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी परिवार की चौथाई जमीन उसके हिस्से की है। पीड़ित रामपाल सिंह ने बताया कि वह आंखों से दृष्टि बाधित और कानों से कम सुनाई देने के कारण दिव्यांग है। इसी कारण उनका आज तक आधार कार्ड भी नहीं बना है। वह अपने बड़े भाई रघुवीर सिंह के साथ चंडीगढ़ में रहता है। बताते हैं कि तीन-चार दिन पहले जब वह गांव आया तो उसे पता चला कि उसके दूसरे भाई राम सिंह ने उसके नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवाकर 21 जून 2025 को उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.