दरभंगा, जनवरी 8 -- दरभंगा। बिहार में दृष्टि दिव्यांग युवाओं के लिए ठोस पहल की जा रही है। दरभंगा कौशल आधारित आवासीय प्रशिक्षण का केंद्र बनेगा। नेत्रम फाउंडेशन के माध्यम से स्वरोजगार की सशक्त नींव रखी जा रही है। ये बातें नेत्रम फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष सह राजकीय नेत्रहीन उच्च विद्यालय, दरभंगा के प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश किरण झा ने कही। उन्होंने कहा कि बिहार में पहली बार दृष्टि दिव्यांग एवं अन्य दिव्यांग युवाओं के लिए कौशल आधारित आवासीय प्रशिक्षण की ठोस और दीर्घकालिक पहल की जा रही है। प्रारंभिक चरण में विभिन्न जिलों में अलग-अलग प्रशिक्षण के बजाय दरभंगा में ही सुव्यवस्थित आवासीय प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा। यहां विधिवत नामांकन के माध्यम से बिहारभर के दिव्यांग युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। श्री झा ने कहा कि इसी उद्देश्य से नवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.