कटिहार, मार्च 25 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बिहार शिक्षा परियोजना के समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के तहत जिले में दृष्टि दिव्यांग छात्र-छात्राओं के बीच स्मार्ट केन का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पंकज कुमार के नेतृत्व में किया गया, जिसका उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके दैनिक जीवन को सुगम करना है। इस अवसर पर सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि स्मार्ट केन आधुनिक तकनीक से लैस उपकरण है, जो दृष्टि दिव्यांग बच्चों को रास्ते में आने वाली बाधाओं के प्रति पहले से सचेत करता है। इससे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है और उन्हें विद्यालय आने-जाने सहित अन्य गतिविधियों में काफी सहूलियत मिलती है। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों ने इस पहल के लिए बिहार शिक्षा परियोजन...