दरभंगा, जून 8 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। नेत्रम फाउंडेशन के तत्वावधान में शहर के कटहलबाड़ी में आयोजित अखिल भारतीय दृष्टि दिव्यांग सुगम संगीत महोत्सव एवं प्रतियोगिता 'अनुगूंज 2026' का अलंकरण सह समापन समारोह रविवार को हुआ। दो दिवसीय इस राष्ट्रीय आयोजन में बिहार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए दृष्टि दिव्यांग प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह भी पढ़ें- सुर-ताल और नृत्य की त्रिवेणी से सजा समारोह समापन समारोह समापन समारोह की अध्यक्षता फाउंडेशन की संरक्षक डॉ. प्रो. इंदिरा झा ने की। इस अवसर पर फाउंडेशन के संरक्षक कुमार राघवेंद्र मोहन चौधरी, सिवान से आए समाजसेवी गुड्डू कुमार सिंह, शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी विधान चंद्र सिंह ...