देवरिया, मार्च 31 -- बंजरिया बाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। पथरदेवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सीतापट्टी में एक गरीब परिवार आज भी सरकारी उदासीनता का दंश झेल रहा है। यह परिवार पात्र होने के बावजूद सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित है। गांव के वहीद पुत्र अलमगीर बचपन से ही दृष्टिहीन हैं। परिवार की स्थिति अत्यंत दयनीय है। घर आधी मिट्टी और जर्जर ईंटों की दीवारों पर खड़ा है, जिस पर किसी तरह सीमेंट की चादर डालकर यह परिवार रहने को मजबूर है। मां सायदा खातून और पिता दूसरे के यहां मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करती हैं। वहीद का अभी तक दिव्यांग पेंशन तक नहीं बना है। सायदा कहती हैं कि सरकार द्वारा गरीबों के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, अंत्योदय राशन कार्ड और आयुष्मान भारत जैसी कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसके बावजूद उनके परिवार को आज तक किसी ...