गोरखपुर, जनवरी 6 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जेसीआई स्वराज की महिलाओं ने दृष्टिहीन छात्रों को उपहार वितरित कर नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए जेसीआई स्वराज की फाउंडर वसुंधरा सिंह का जन्मउत्सव मनाया। महिलाओं ने दृष्टिहीन छात्रों के कैंटीन में भोजन बनवाकर उनके साथ बैठकर भोजन किया। टीम की अध्यक्ष रिचा जायसवाल ने कहा कि आज दृष्टिहीन छात्रों ने जो सम्मान हमें दिया है वह अनमोल है और टीम हमेशा इनकी सेवा के लिए तत्पर रहेगी। दृष्टिहीन विद्यालय के प्रधानाचार्य लक्ष्मी शंकर जायसवाल ने जेसीआई टीम को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर प्रतिमा, वर्तिका, मंशा, अनुराधा, निशा, सुरभि व अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.