जमशेदपुर, सितम्बर 14 -- मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) के तहत राष्ट्रीय दृष्टिबाधित संघ परिसर पुराना बाराद्वारी में दृष्टिबाधित मतदाताओं के लिए शनिवार को विशेष पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आयोजित शिविर में उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह सहित निर्वाचन टीम मौजूद रही। इस दौरान पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवश्यक सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में दृष्टिबाधित मतदाताओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और प्रपत्र 6 भरकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन किया। इनमें सहायक निबंधक, सहकारी समितियां, टाटा कंपनी के पूर्व कर्मचारी विवेक कृष्ण सिंह, आदित्यपुर रेलवे स्टेशन की कर्मचारी सहित विभिन्न बैंकों में कार्यरत दृष्टिबाधित कर्मचारी, उद्यमी और अन्य पात्र ...