दृष्टिबाधित बालिकाओं के लिए स्पर्श इंटर कॉलेज में प्रवेश शुरू
मिर्जापुर, अप्रैल 18 -- मिर्जापुर। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने बताया कि स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालिका इंटर कॉलेज, दीपनगर में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा एक से 12 तक प्रवेश शुरू हो गया है। यहां छात्राओं को आवासीय सुविधा, यूनिफॉर्म, पुस्तकें, पौष्टिक भोजन, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय व खेल सामग्री सहित कई सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। प्रवेश के लिए आधार कार्ड,जाति व निवास प्रमाण पत्र,आय प्रमाण पत्र, फोटो, राशन कार्ड (यदि हो) और ब्लड ग्रुप प्रमाण पत्र आवश्यक हैं। इच्छुक अभिभावक अपनी बालिकाओं का प्रवेश करा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.