दृष्टिबाधित पर्वतारोही शेखर गोपे एवं धीरज कुम्हार सम्मानित
जमशेदपुर, अक्टूबर 3 -- जमशेदपुर। दृष्टिबाधित पर्वतारोही शेखर गोपे (24) एवं धीरज कुम्हार (23) को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। शेखर ने 20,000 फीट से अधिक तथा धीरज ने 16,000 फीट की ऊंचाई वाली चुनौतीपूर्ण पर्वत चोटियों पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की है। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन इंदु गांधी ने किया और मुख्य अतिथि हॉर्टिकल्चर सोसाइटी की अध्यक्ष सुमिता नूपुर ने उद्घाटन किया। रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट की अध्यक्ष रूबी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया, जबकि विनिता झा ने स्मृति-चिह्न प्रदान किया।पूर्व अध्यक्ष अशोक झा ने रोटरी क्लब के दिव्यज्योति नेत्रहीन संस्थान के स्कूल प्रोजेक्ट से जुड़ाव की जानकारी दी। दिव्यज्योति संस्थान के समन्वयक अजीत कुमार ने दिव्यांगजनों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं कौशल विकास के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.