दृष्टिबाधित पर्वतारोहियों ने 20,000 फीट की ऊँचाई को छूकर रचा इतिहास
जमशेदपुर, सितम्बर 6 -- पश्चिमी सिंहभूम के दूरदराज गांवों से निकलकर शेखर गोपे (24) और धीरोज कुम्हार (23) ने लद्दाख के डीजो-जोंगो शिखर (20,000 फीट) पर चढ़कर असंभव को संभव कर दिखाया। शेखर ने शिखर को सफलतापूर्वक फतह किया, जबकि धीरोज स्वास्थ्य कारणों से 16,732 फीट के आधार शिविर तक पहुँचे।100% दृष्टिबाधित इन दोनों युवाओं का जीवन तब बदला जब 2022 में वे टाटा स्टील फाउंडेशन की 'सबल' पहल से जुड़े। यहाँ उन्होंने ब्रेल लिपि, स्वतंत्र गतिशीलता और पर्वतारोहण का प्रशिक्षण लिया। संघर्षों को पीछे छोड़कर उन्होंने साबित किया कि समावेशिता और सही अवसर मिलने पर दिव्यांगता किसी सपने की राह में रुकावट नहीं बनती। उनकी यह उपलब्धि पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.